नामकुम: सुरेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Namkum, Ranchi | Feb 15, 2026 सुरेश्वर महादेव मंदिर में रविवार दोपहर करीब एक बजे महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी है। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर गंगाजल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इस मौके पर हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन और पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था