बिंदकी: जैनपुर गांव के तालाब मोड़ के समीप अनियंत्रित बाइक से गिरकर अधेड़ गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज फतेहपुर किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के ग्राम जैनपुर तालाब मोड़ के समीप बुधवार को दिन में करीब 11:00 बजे अनियंत्रित बाइक से गिरकर छोटा उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम बैरमपुर कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर घायल हो गए। घायल को किसान नेता मोईद अहमद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद मेडिकल कॉलेज फतेहपुर रेफर कर दिया।