सिरोही: सारणेश्वर महादेव मंदिर में वैष्णव बैरागी समाज का समारोह, तृतीय स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न
Sirohi, Sirohi | May 25, 2026 जिला वैष्णव बैरागी चतुर्थ सम्प्रदाय समाज सिरोही के तत्वावधान में सारणेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में तृतीय स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिला सचिव प्रवीण वैष्णव ने यह जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विष्णु की मंगलाचरण आरती और दीप प्रज्वलन के साथ वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ। इस दौरान उपस्थित समाज बंधुओं ने पूजा-अर्चना में