लोहरदगा: लोहरदगा में जय श्रीराम समिति की बैठक, नववर्ष कार्यक्रम के आय-व्यय का लेखा-जोखा पेश किया गया, सभी सदस्य संतुष्ट
लोहरदगा के हटिया गार्डन स्थित जिला कार्यालय में जय श्री राम समिति की एक आवश्यक बैठक बुधवार अपराह्न लगभग 3:30 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के संरक्षक शैलेश कुमार महतो ने की। बैठक में मुख्य रूप से नववर्ष विक्रम संवत् 2083 के दौरान प्राप्त आय और हुए व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया।