जौनपुर: भाजपा कार्यशाला में मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय जौनपुर में गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे '12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के' अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया