टेहटा थाना की पुलिस ने धीरा विगहा गांव में छापेमारी कर दहेज उत्पीड़न के मामले में फरार रहे दो वारंटीयो को गिरफ्तार किया है ।शनिवार को मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धीरा विगहा गांव से दहेज उत्पीड़न के मामले में फरार रहे वारंटी रामदेव प्रसाद एवम सगुनी देवी को गिरफ्तार किया है।