खंडवा नगर: खंडवा पुलिस ने नकली पुलिस को पकड़ा, एक महीने पहले लूट की थी, 2 आरोपी गिरफ्तार
खंडवा में नकली पुलिस के लूट का चौंकाने वाला मामला सामने आया था । जहां दिनदहाड़े दो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस बनकर व्यापारी को रोका और फिर उसको लूट का संदिग्ध बताकर सोने की चैन और अंगूठी लूट ली थी । फ़िलहाल इस मामले में दो आरोपी जिसमें अयान और कासीम को गिरफ्तार किया गया है , जानकारी मंगलवार दोपहर 2 बजे की है