बुधवार को नर्मदापुरम शहर में अचानक तेज हवा के साथ हुई बारिश ने नगर पालिका की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी। बारिश के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र हलवाई चौक में जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश का पानी सड़कों पर जमा होने के बाद आसपास की कई दुकानों में घुस गया।