हुज़ूर: लक्ष्मी टॉकीज स्थित सराय के पास फल के ठेलों में लगी आग
Huzur, Bhopal | May 16, 2026 भोपाल के लक्ष्मी टॉकीज स्थित सराए के पास आग लग गई। आग फल के ठेलों में लगी। इससे अफरा-तफरी मच गई। उत्तर विधायक आतिफ अकील ने मौके पर मौजूद रहकर आग बुझवाई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।।लक्ष्मी टॉकीज स्थित सराए में ही विधायक अकील का घर भी है। आग लगने की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई।