शाहजहांपुर में 14 वर्षीय बच्चे ने मंगलवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने उसे तुरंत फंदे से उतारा और राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह घटना रोजा थाना क्षेत्र के बल्लिया गांव में शाम करीब पांच बजे हुई।