पिपरई थाना क्षेत्र के मातामढ़ मोहल्ले में एक 24 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार मातामढ़ मोहल्ला निवासी अंकेश आदिवासी ने गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली उक्त प्रकरण में पिपरई पुलिस ने शुक्रवार को दोपहर लगभग एक बजे मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है ।