महिदपुर: बिरसा अंबेडकर फुले समाज कल्याण समिति ने नीट परीक्षा में दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि
महिदपुर। बिरसा अंबेडकर फुले समाज कल्याण समिति द्वारा नीट परीक्षा में असफल होने के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महिदपुर नगर के विजय स्तंभ पर एकत्र होकर दिवंगत छात्रों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान विद्यार्थियों पर बढ़ते मानसिक दबा