खजनी: सिकरीगंज के हरिजनपुर में शादी समारोह में मारपीट के बाद युवक की मौत के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के हरिजनपुर गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 10 फरवरी 2026 को शादी समारोह में कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी, जिसमें घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।