डुमरांव: तकनीकी खराबी से पुराना भोजपुर में दिनभर गुल रही बिजली, मरम्मत कार्य जारी, आरा से पहुंची विशेष MRT टीम
Dumraon, Buxar | Jul 9, 2026 पुराना भोजपुर इलाके में बुधवार रात से ही बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार पावर सब स्टेशन में अचानक तकनीकी खराबी आ जाने के कारण पूरी वायरिंग जल गई, जिससे पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई।