सासनी: आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के कोतवाली चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
Sasni, Hathras | May 31, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र कस्बा सनी के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे स्थित कोतवाली चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बाइक सवार बिजलीघर निवासी शोबी गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारकर चालक अज्ञात वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायल बाइक सवार को देख राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।