तिलौथू: तिलौथू प्रखंड के विद्या मंदिर में हवन-पूजन के साथ नए सत्र 2026-27 का शुभारंभ
तिलौथू प्रखंड के विद्या मंदिर में हवन-पूजन के साथ नए सत्र 2026-27 का शुभारंभ। गुरुवार को दोपहर क़रीब दो बजे तिलौथू प्रखंड के सरस्वती विद्या मंदिर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ हवन-पूजन के साथ हुआ। विद्यालय परिसर को आम्रपल्लव, तोरण और रंगोली से आकर्षक रूप से सजाया गया। कार्यक्रम के दौरान हनुमान जयंती पर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।