गाज़ीपुर: मंत्री ओपी राजभर के बयान पर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष व यादव समाज ने किया पलटवार, ओपी राजभर को कहा जोकर
मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बयान दिया है कि मुगलों के शासन काल से अब तक यादव केवल मारने पीटने और गरीबो का हक लूटने व दंगा कराने का काम करते है पर सपा व यादव समाज के लोगों ने पलटवार किया है। इस दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव व अन्य यादव समाज के लोगों ने ओपी राजभर को राजनीति का जोकर बताया है।