हरदोई: शहर के नुमाइश चौराहे पर फुटपाथ पर दुकान लगाने को लेकर 2 दुकानदारों के बीच हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
Hardoi, Hardoi | Feb 9, 2025 शहर के नुमाइश चौराहे पर फुटपाथ पर दुकान लगाने को लेकर दो दुकानदारों के बीच हुई मारपीट का मामला सामने आया है।घटना कोतवाली शहर क्षेत्र की है, जहां एक दुकानदार द्वारा दूसरे पर सामान हटाने का दबाव बनाने से विवाद शुरू हुआ। शुरुआत में मामूली कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे गाली-गलौज में बदल गई और फिर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा।