हरदोई: पुरौरी के सुरेंद्र की भतीजी को सूजा व कड़े से घायल करने के आरोपी लालू निवासी नाऊपुरवा को पुलिस ने गिरफ्तार किया
Hardoi, Hardoi | Feb 9, 2025 लोनार कोतवाली पुलिस ने पुरौरी गांव निवासी सुरेंद्र की भतीजी को सूजा व कड़े से प्रहार कर घायल करने के आरोपी लालू पुत्र महेश निवासी नाऊपुरवा थाना हरपालपुर को रविवार दोपहर 2 गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने बताया कि पुरौरी गांव निवासी सुरेंद्र ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि नाऊपुरवा निवासी लालू ने उनकी भतीजी पर सूजा व कड़े से प्रहार कर घायल कर दिया था।