हरदोई: विद्यानगर में घर से आभूषण, नकदी व मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, चोरी का माल भी बरामद
Hardoi, Hardoi | Feb 9, 2025 हरदोई की कोतवाली देहात पुलिस ने विद्यानगर में एक घर मे हुईं चोरी का खुलासा करते हुए रविवार दोपहर 3 बजे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उनके पास से चोरी किया गया आभूषण मोबाइल फोन और नगदी भी बरामद की है।कोतवाल वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि वादी पुनीत कुमार त्रिवेदी निवासी विद्यानगर द्वारा थाने पर तहरीर दी थी और चोरी की बात कही थी।