हरदोई: टड़ियावां-गोपामऊ मार्ग पर बाजारपुरवा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | Feb 9, 2025 टड़ियावां थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर गांव निवासी सुखविंदर पुत्र नन्दराम अपने तीन भाइयों मे दुसरे स्थान पर था और खेती-किसानी का काम करता था।उसकी शादी नही हुई थी, परिजनों ने बताया कि वह अपनी मां मायावती को छोड़ने ननिहाल हरियावां थाना क्षेत्र के रामनगर गया हुआ था जहां से बाइक पर सवार होकर घर वापस जा रहा था इसी बीच यह हादसा हो गया।