हरदोई: सुरसा थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाले दो वांछित आरोपियों को सुरसा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Feb 9, 2025 सुरसा थाना पुलिस ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने में वांछित चल रहे दो आरोपियों को रविवार दोपहर लगभग 4 बजे गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी कृष्ण बली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरसा थाना क्षेत्र के रहने वाले वादी ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री के साथ दो लोगों द्वारा छेड़छाड़ की गई है पुलिस ने वादी की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया था