घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोगरी में विजय जुलूस निकला, विधायक गंगा उइके ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत हुई
घोड़ाडोगरी में मंगलवार दोपहर 12 बजे उस समय उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब क्षेत्रीय विधायक गंगा उइके के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की बंगाल में जीत के बाद भव्य विजय जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ जीत का जश्न मनाया।