लाडपुरा: कोटा में भीषण गर्मी का कहर, पारा 45.3 डिग्री पहुंचा, हीटवेव का अलर्ट, आमजन परेशान, शीतल पेय का लोग ले रहे सहारा
Ladpura, Kota | May 19, 2026 कोटा में गर्मी ने अब विकराल रूप धारण करना शुरू कर दिया है। दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म रहने लगी हैं, जिससे आमजन बेहाल हैं। मौसम विभाग ने आज से प्रदेश के 19 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार दोपहर 3 बजे को कोटा का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 9 बजे से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया।