धौरहरा तहसील के खमरिया क्षेत्र के बसढ़िया स्थित स्कॉलर्स एकेडमी में छात्र अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा अनिल गुप्ता शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने आज बुधवार को दोपहर करीब ढाई बजे मेघावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।