आमेर: आंधी थाना पुलिस ने अवैध पत्थर व बजरी खनन के मामले में कार्रवाई करते हुए 2 जनों को किया गिरफ्तार
Amber, Jaipur | Dec 4, 2024 जयपुर ग्रामीण की आंधी थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध पत्थर व बजरी खनन के मामले में दो जनों को गिरफ्तार किया है वही थानाधिकारी जयप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि पत्थरों से भरा ट्रैक्टर ट्राली व बजरी से भरा 22 चक्का ट्रेलर जप्त कर दो अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं।