आमेर: हाईवे के निंझर मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटी बस, 5 लोग हुए घायल
Amber, Jaipur | Dec 3, 2024 हाईवे पर निंझर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर बस पलटने के मामले में पांच लोग घायल हुए हैं, वहीं भावरू थाने के हेड कांस्टेबल संदीप कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर पांचो घायलों को शाहपुरा के उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है,जहां उनका उपचार जारी है इधर वाहन को साइड में करवा कर यातायात सुचारू करवाया है।