तालबेहट: तेरई फाटक निवासी व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने सांप के डसने की जताई आशंका
तालबेहट क्षेत्र के तेरई फाटक निवासी व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है,उक्त मामले को लेकर परिवार जनों ने सांप के डसने से मौत की आशंका जताई है, और परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया उक्त मामले में डॉक्टर ने बताया मृतक की पहचान लक्ष्मण पुत्र जालम के रूप में हुई है, घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।