पूरनपुर: चतीपुर हरीपुर सहित गांव-गांव पहुंचे विधायक, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चतीपुर, हरीपुर, जाजीपुर और तारकोठी में विधायक बाबूराम पासवान ने दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली सहित अन्य जनसमस्याओं को विधायक के सामने रखा। विधायक ने मौके से ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।