इटावा: सिंधावली गाँव में तेज आंधी में उड़कर गिरी टीन से महिला घायल, गंभीर हालत में सैफई PGI रेफर
Etawah, Etawah | Jun 9, 2026 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिंघावली गाँव की रहने वाली पूनम छत पर काम कर रही थी। तभी मंगलवार शाम 4:45 मिनट पर तेज आंधी आ गयी जिससे छत पर लगी टीन शेड उनके उपर उड़कर गिर गया और वह गंभीर घायल हो गयी। जिसके बाद उनके पति अनुज उन्हें आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ डॉक्टर ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर सैफई PGI रैफर कर दिया।