हनुमानगढ़: जंक्शन में महिला की हत्या के मामले में हनुमानगढ़ एसपी नरेंद्र मीणा ने प्रेस वार्ता कर पूरे घटनाक्रम का किया खुलासा
हनुमानगढ़ जंक्शन में महिला की हत्या मामले में पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। इस प्रकरण में पुलिस ने कुल 5 जनों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पांचों आरोपी जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव जण्डावाली के निवासी है। इस घटनाक्रम में मनजीत कौर नामक एक महिला की मौत हो गई थी।