फूलपुर: शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आजमगढ़ के थाना पवई पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने खेमीपुर से आरोपी राजन (19) निवासी कोहड़ा को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया बताया गया कि 15 मार्च 2026 को पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना पवई में मुकदमा दर्ज किया गया था।