सूरजपुर: जयनगर मंडल में पंचायत एवं बूथ कमेटी विस्तार को लेकर आयोजित की गई महत्वपूर्ण बैठक
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जयनगर मंडल अध्यक्ष रूपनारायण के नेतृत्व में पंचायत एवं बूथ कमेटी विस्तार हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के ढांचे को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने पर जोर दिया गया।