अमरोहा: अमरोहा में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की पहल, 91 पुलिसकर्मी डायल-112 पर तैनात
Amroha, Amroha | Jun 4, 2026 अमरोहा। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। एसपी ने 91 पुलिसकर्मियों को डायल-112 सेवा में तैनात किया है, जिससे आपातकालीन पुलिस सहायता व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।