कैराना: कैराना के विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय की दो छात्राओं ने राज्य युवा संसद में बढ़ाया मान, कुल पांच छात्राएं शामिल
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में ‘माय भारत’ के अंतर्गत एक मई से तीन मई तक उत्तर प्रदेश विधानसभा लखनऊ में तीन दिवसीय विकसित भारत राज्य युवा संसद 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय ‘केंद्रीय बजट 2026: भारतीय युवाओं की राह को मजबूत करना, विकसित भारत 2047’ रहा। विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय की दो छात्राएं भी शामिल रहीं।