गुमला: अटरिया घाट में अवैध बालू खनन का खेल जारी, नदी किनारे लगा बालू का अंबार
Gumla, Gumla | Jun 23, 2026 गुमला प्रखंड क्षेत्र के अटरिया घाट एवं आसपास के नदी क्षेत्रों में अवैध बालू खनन और भंडारण का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि राज्य में एनजीटी के निर्देशों के तहत नदियों से बालू खनन एवं उत्खनन पर रोक होने के बावजूद बालू माफिया खुलेआम नदियों से बालू निकालकर भारी मात्रा में भंडारण कर रहे हैं। फोरी और अटरिया क्षेत्र में खुलेआम बालू का तस्करी जारी है।