विदिशा नगर: 20 वर्षीय प्रसूता को प्रसव के लिए पहले जिला अस्पताल, फिर मेडिकल कॉलेज किया रेफर, मृत बच्चे को दिया जन्म
सोमवार को नटेरन तहसील के गांव से 20 वर्षीय प्रसूता को प्रसव के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, गंभीर हालत के चलते उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहा महिला ने मृत शिशु को जन्म दिया।उसके कुछ समय बाद महिला की भी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उसे मिर्गी के झटके आ रहे थे, इसकी वजह से यह स्थिति बनी। पुलिस ने सोमवार दोपहर 2 बजे पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया