मुरैना नगर: फूलपुर में बीएड छात्रा ने लगाई फांसी,माता-पिता थे बाहर, मुरैना में मेडिकल बोर्ड से हुआ पोस्टमार्टम,पुलिस हर पहलू जांचेगी
मुरैना जिले के बानमौर थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव में 19 वर्षीय बीएड छात्रा करिश्मा जाटव ने बुधवार शाम घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना के समय माता-पिता बाहर थे और छोटी बहन घर पर मौजूद थी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। शव को मुरैना जिला अस्पताल भेजा गया,जहां आज मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।मर्ग कायम किया।