सेवा प्रयास संस्था की ओर से कोडरमा स्टेशन स्थित काली मंदिर के समीप सेवा भाव का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया गया। संस्था द्वारा लगभग 800 श्रद्धालुओं के बीच तिल के लड्डू एवं बादाम की चक्की का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्याम प्रेमियों ने कहा कि एकादशी के साथ मकर संक्रांति का संयोग पर्व की आध्यात्मिक महत्ता को कई गुना बढ़ा देता है।