घुवारा: घुवारा की बेटी क्रांति गौड़ का जलवा: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम में मिली जगह
महिला T-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है, जिसमें छतरपुर के घुवारा की बेटी क्रांति गौड़ को भी शामिल किया गया है। टूर्नामेंट इंग्लैंड में 12 जून से शुरू होगा और भारतीय टीम अपना पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। जिसको लेकर क्रांति के परिवार जन ने सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे बताया कि उने क्रांति पर गर्व है ओर शुभकामनाएं दी है।