ग्वालियर गिर्द: ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 80 वाहनों पर किए चालान और वसूले 42500, मॉडिफाइड साइलेंसर और ब्लैक फिल्म वाली कार की खैर नही
शहर में नियम तोड़कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने आकाशवाणी चौराहे पर रविवार रात विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट,अमानक नंबर प्लेट, मॉडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म, हूटर लगाने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों को निशाने पर लिया गया। इस अभियान में कुल 80 चालान किए गए और 42,500 रुपये का समन शुल्क वसूला गया।