हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर धाणका समाज के जाति प्रमाण पत्र विवाद के कारण गेहूं खरीद ठप, अनाज मंडियों में बेमियादी हड़ताल शुरू
धाणका/धानका समाज के जाति प्रमाण पत्र विवाद को लेकर चल रहा आंदोलन अब और अधिक तीव्र हो गया है। लंबे समय से जारी इस संघर्ष के तहत बुधवार से हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले की सभी तहसीलों की अनाज मंडियों में पूर्ण हड़ताल रखी गई, जिसके चलते किसी भी प्रकार का कार्य नहीं हुआ। मंडियों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा और इसका सीधा असर गेहूं की सरकारी खरीद पर पड़ा।