नानपारा: नानपारा में सरिया लदी ट्रैक्टर ट्राली से कार टकराई, कार की छत में घुसी सरिया, बाल-बाल बचा कार सवार
नानपारा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बारिश के दौरान एक डिजायर कार सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। इस हादसे में सरिया कार की छत को चीरते हुए वाहन के अंदर घुस गई। गनीमत रही कि कार की अगली बाई सीट पर कोई बैठा नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कार सवार युवक बाल-बाल बच गया।