कुकड़ू: जन सेवा ही लक्ष्य एम्बुलेंस सेवा बनी सहारा, अंजली महतो को सुरक्षित घर सापारूम पहुंचाया
जन सेवा ही लक्ष्य के संस्थापक एवं ईचागढ़ के समाजसेवी हरेलाल महतो द्वारा संचालित निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा एक बार फिर जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हुई. संस्था की ओर से अंजली महतो को बेहतर उपचार के लिए कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत सापारूम गांव से मातृछाया नरसिंह होम, सिल्ली पहुंचाया गया. जहां इलाज के बाद उन्हें सुरक्षित उनके घर रविवार की सुबह करीब 8 बजे वापस लाया