झाझा: झाझा ओएससी में महिलाओं के लिए एक छत के नीचे मिलेगी समग्र सहायता
Jhajha, Jamui | Apr 12, 2026 मिशन शक्ति के तहत स्थापित झाझा वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के लिए राहत बना है। यहां चिकित्सा, कानूनी, पुलिस सहायता, आश्रय व काउंसलिंग निशुल्क मिलती है। रविवार को एक बजे केस वर्कर मानसी बरनवाल ने बताया कि हर समस्या पर त्वरित मदद दी जाती है, जबकि प्रशासक चिंता कुमारी ने इसे सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम बताया।