अररिया: जोकीहाट में बेरहमी से युवक की गला रेतकर हत्या, शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Araria, Araria | Apr 21, 2026 जोकीहाट थाना क्षेत्र के काकन पंचायत में एक 30 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार को टोल प्लाजा से करीब 500 मीटर उत्तर स्थित परती नूमा खेत से युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सिकटिया वार्ड नंबर 4 निवासी मोहम्मद सबूल (पिता- मोहम्मद जमाल) के रूप में हुई है।