गुना नगर: विंध्याचल कॉलोनी में जानलेवा हमले का मुख्य आरोपीय गिरफ्तार, CCTV फुटेज हुआ था वायरल, आरोपी पर 20 आपराधिक मामले हैं दर्ज
गुना कोतवाली थाना के विंध्याचल कॉलोनी में कॉन्वेंट स्कूल के पास 4 जून को फरियादी नरेश चौकसे पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी संतोष किरार ग्राम गुड़ा थाना फतेहगढ़ को 7 जून को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने कहा, आरोपी को रिमांड पर लिया है आरोपी पर जिले के पांच थानों में 20 आपराधिक मामले दर्ज मिले है। अन्य फरार आरोपीओ की तलाश जारी है।