बुधवार को रात दस बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र में 21 नवम्बर की शाम लगभग 7 बजे, रफायतपुर गांव और नये गांव के बीच नहर की पुलिया पर, भोजपुर मुरादाबाद निवासी नफीस और उनके साथी जाकिर पर जानलेवा हमला किया गया। नफीस के अनुसार, वह मेहमानदारी से लौट रहे थे जब उन पर घात लगाए बैठे पाँच व्यक्तियों ने चाकुओं से हमला कर दिया।