शाहजहांपुर। सोमवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जनगणना-2027 को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि 20 और 21 मई को आयोजित विशेष कार्यक्रम की तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं।