जांजगीर: करही गोलीकांड और हत्या के मामले में बिलासपुर आईजी के नेतृत्व में हुआ खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चाम्पा के बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में हुए गोलीकांड और हत्या के मामले में बिलासपुर आई जी रामगोपाल गर्ग के नेतृत्व में खुलासा किया गया है. 3 आरोपी हेमंत बघेल, भूषण बघेल, अमित टंडन ने घटना को अंजाम दिया था. तीनों आरोपी करही गांव के निवासी है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, मैगजीन, घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.